झारखंड

विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने की आत्महत्या

Rani Sahu
13 Feb 2023 3:01 PM IST
विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे ने की आत्महत्या
x
रांची : रांची में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बड़े बेटे विवेक कुमार महतो ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आत्महत्या करने के पीछे क्या वजह रही है अब तक पता नहीं चला। वहीं, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्यमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई।
जनरल कंपटीशन की तैयारी कर रहा था विवेक
जानकारी के अनुसार बेटे की आत्महत्या की खबर के बाद विधायक इंद्रजीत महतो और उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि विवेक इंजीनियरिंग कर जनरल कंपटीशन का तैयारी कर रहा था। सूत्रों के अनुसार, विवेक महतो पिछले कुछ दिनों से अवसाद में चल रहे थे। उनका उपचार रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story