झारखंड

विधायक अंबा प्रसाद फिर आयी सुर्खियों में, सिर पर टोकरी लेकर पहुंची किसान बाजार

Shantanu Roy
31 Oct 2021 10:23 AM GMT
विधायक अंबा प्रसाद फिर आयी सुर्खियों में, सिर पर टोकरी लेकर पहुंची किसान बाजार
x
ले के बड़कागांव विधानसभा सीट से विधायक अंबा प्रसाद (Barkagaon MLA Amba prasad)की गतिविधियां अक्सर मीडिया का ध्यान खींच ही लेती हैं. छह महीने पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंच गईं थीं

जनता से रिश्ता। जिले के बड़कागांव विधानसभा सीट से विधायक अंबा प्रसाद (Barkagaon MLA Amba prasad)की गतिविधियां अक्सर मीडिया का ध्यान खींच ही लेती हैं. छह महीने पहले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंच गईं थीं. इसके पहले इसी साल जून महीने में बड़कागांव टैक्सी स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर हुए गड्ढे को भरने के लिए जेसीबी की स्टेयरिंग थाम विधायक खबरों में छा गईं थीं. अब हजारीबाग में किसान बाजार का उद्घाटन करने विधायक सिर पर टोकरी लेकर पहुंचीं.

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद रविवार को किसान बाजार का उद्घाटन करने पहुंचीं थीं. इस दौरान विधायक अलग अंदाज में नजर आईं, वो सिर पर टोकरी लेकर पहुंचीं थीं. इस दौरान उनके साथ सब्जी बेचने वाली कई अन्य महिलाएं भी थीं. बाद में विधायक अंबा प्रसाद ने किसान बाजार का उद्घाटन(inauguration of Kisan Bazar in Hazaribag by Barkagaon MLA Amba Prasad ) किया.
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने रविवार को हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड के सामने किसान बाजार का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने सब्जी की खरीदारी भी की. इस दौरान विधायक को बाजार में शौचालय न होने की जानकारी मिली. इस पर उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि वह जिला प्रशासन से बात कर जल्द से जल्द शौचालय निर्माण कराने के लिए कहेंगी. सब्जी बाजार के उद्घाटन के मौके पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने किसानों से कहा कि वह विधायक ही नहीं है उनके घर की बेटी भी हैं. आपके सुख दुख की साथी हूं.
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद इन दिनों पूरे जिले में जनता से मुलाकात कर अपनी बातें भी रख रहीं हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी करा रहीं हैं. इसी क्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र पहुंच कर उन्होंने किसान बाजार का उद्घाटन भी किया और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली .


Next Story