झारखंड

लापता बच्चे का शव बरामद, परिवार में पसरा मातम

Rounak Dey
26 Jun 2022 4:28 PM IST
लापता बच्चे का शव बरामद, परिवार में पसरा मातम
x

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी अंतर्गत पटेलनगर चपरासी क्वार्टर निवासी समुद्रा भुइयां के पुत्र साहिल कुमार (5 वर्ष) का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। साहिल की लाश घर से कुछ दूरी पर स्थित बंद खदान के पोखरे में मिली। साहिल का शव का मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके से लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मामले की जानकारी तत्काल भुरकुंडा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भुरकुंडा ओपी के ASI श्यामनंदन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

जानकारी मिली कि साहिल पांच दिन पहले गत 22 जून की शाम से लापता था। इसके बाद परिजनों की ओर से उसकी काफी खोजबीन की गई। इसके बावजूद उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने मामले की सूचना भुरकुंडा ओपी मे दी गई थी। रविवार की सुबह पोखरे की तरफ शौच करने गए स्थानीय लोगों ने शव पानी में तैरते हुए देखा। इसके बाद स्वजनों को बताया गया। आसपास के लोग पोखरे के पास पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि साहिल दिव्यांग था। आशंका जताई जा रही है कि साहिल नहाने के क्रम में पोखरे में गिर गया। पानी में डूबने से मासूम की मौत हो गई
Next Story