झारखंड

प्रेम प्रसंग में नाबालिग युवक की हत्या, जंगल में शव बरामद

Rani Sahu
8 May 2022 10:58 AM GMT
प्रेम प्रसंग में नाबालिग युवक की हत्या, जंगल में शव बरामद
x
झारखंड के गढ़वा जिले में प्रेम प्रसंग में नाबालिग युवक की हत्या का मामला सामने आया है

झारखंड के गढ़वा जिले में प्रेम प्रसंग में नाबालिग युवक की हत्या का मामला सामने आया है। 17 वर्षीय विकास रजवार का शव जंगल से मिला है।

जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के जतरो-बंजारी गांव की घटना है। विकास रामाश्रय रजवार का पुत्र था। उसका शव सेमरी गांव स्थित शिव मंदिर के पास स्थित पहाड़ से बरामद किया गया है। शुक्रवार रात से लापता विकास के पिता ने पुत्र के अपहरण का केस दर्ज कराया था।
परिजनों ने बताया कि विकास शुक्रवार रात्रि से ही लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब नहीं मिला तो उसके पिता ने शनिवार को थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुत्र के अपहरण का आरोप जतरो- बंजारी गांव निवासी संजय रजवार और सुनील रजवार के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था।
बरडीहा थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि शनिवार शाम को सेमरी शिव मंदिर के समीप स्थित पहाड़ पर एक शव होने की जानकारी मिली। सूचना पर जब उक्त स्थल पर पुलिस पहुंची तो अपहृत विकास का शव पाया गया। परिजन भी वहां पहुंचकर शव की पहचान की। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि अपहृत की हत्या जंगल में ले जाकर उसी के गमछे गला घोंटकर हत्या की गई है।
पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव का रविवार को अंत्येष्टि कर दी गई। मौके पर पंचायत के निवर्तमान मुखिया संजय यादव सहित अन्य लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया।


Next Story