झारखंड

बेरमो में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rani Sahu
12 Sept 2022 9:43 PM IST
बेरमो में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
Bermo: बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बता दें कि पेटरवार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ 10 सितंबर की रात दुष्कर्म की घटना हुई थी. इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कालीचरण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को पेटरवार थाने में पीड़िता के पिता ने आवेदन देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. आरोपी रिश्ते में पीड़िता का गोतिया में चाचा लगता है. लड़की अपने घर पर रात को सोई हुई थी. उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी जब लड़की ने अपने परिजनों को दी तब पिता ने पेटरवार थाना में लिखित शिकायत दी. इसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पेशी के बाद तेनुघाट जेल भेज दिया.
सोर्स- Lagatar News

Next Story