झारखंड
Deoghar में नाबालिग से चला स्कूल बस, कई वाहन क्षतिग्रस्त, एक की मौत
Tara Tandi
22 July 2025 1:03 PM IST

x
Deoghar देवघर: टाउन पुल के पास मंगलवार को एक स्कूल बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई. हैरान करने वाली बात यह है कि बस को एक नाबालिग लड़का चला रहा था, जिसके पास ना तो ड्राइविंग लाइसेंस था और ना ही आधार कार्ड.
तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस ने सबसे पहले स्कूटी को टक्कर मारी. इसके बाद एक टोटो और फिर एक कार को भी ठोक दिया. गनीमत रही कि कार से टकराकर बस रुक गई, जिससे बस में सवार स्कूली बच्चे सुरक्षित बच गए.
स्कूली वाहनों की सुरक्षा व चालकों की योग्यता पर उठ रहे सवाल
नाबालिग की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह बड़ा हादसा हुआ. इस घटना ने एक बार फिर से स्कूली वाहनों की सुरक्षा और उनके चालकों की योग्यता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल उठ रहा है कि स्कूल प्रशासन ने एक नाबालिग को बस चलाने की अनुमति कैसे दी.
TagsDeoghar नाबालिगचला स्कूल बसकई वाहन क्षतिग्रस्तएक मौतDeoghar minor drove school busseveral vehicles damagedone deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





