झारखंड

खदान के तालाब में डूबने से नाबालिग की मौत

Rani Sahu
4 Sept 2023 5:52 PM IST
खदान के तालाब में डूबने से नाबालिग की मौत
x
रांची : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में रविवार शाम (3 सितंबर) को खदान के तालाब में डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने कुछ दोस्तों के साथ तालाब के पास गया था. उसी बीच वह अचानक तालाब में डूब गया. वहीं घटना के बाद इसकी जानकारी एनडीआरएफ की टीम को दी गई.
ये भी पढ़ें- सुभाष मुंडा हत्याकांड मामले में सुपारी लेने वाला कुख्यात बबलू पासवान गिरफ्तार
वहीं इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने उसके शव को खोजने के लिए अभियान चलाया. वही टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग के शव को खदान के तालाब से ढूंढ कर बाहर निकाला. बता दें, तालाब से बाहर निकाले गए मृतक नाबालिग का नाम आकाश राज बताया जा रहा है.
Next Story