झारखंड

CM हेमंत सोरेन से मंत्री बेबी देवी ने की मुलाकात

Rani Sahu
13 Sept 2023 2:58 PM IST
CM हेमंत सोरेन से मंत्री बेबी देवी ने की मुलाकात
x
रांची : राजधानी रांची में कांके स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सूबे की उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की मंत्री बेबी देवी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री बेबी देवी ने डुमरी विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया.
समृद्ध झारखंड बनाना 'जगरनाथ महतो' को सच्ची श्रद्धांजलि- CM हेमंत
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी मंत्री बेबी देवी को बधाई और शुभकामनाएं दी. साथ ही सीएम हेमंत ने कहा कि राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री श्रद्धेय स्व. जगरनाथ महतो के सपनों को पूरा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. हमारी सरकार उनके आदर्श एवं विचारों को आत्मसात करते हुए समस्त झारखंडवासियों की खुशहाली, उन्नति और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. सीएम हेमंत ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सपनों को पूरा कर सशक्त एवं समृद्ध झारखंड बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
Next Story