झारखंड

उपद्रवियों के पोस्टर लगाने को मंत्री आलमगीर आलम ने बताया गलत

Admin2
16 Jun 2022 7:34 AM GMT
उपद्रवियों के पोस्टर लगाने को मंत्री आलमगीर आलम ने बताया गलत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने रांची की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस मामले में उपद्रवियों का पोस्टर लगाना गलत है। बुधवार को दुमका में पत्रकारों के साथ बातचीत में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इससे मैं सहमत नहीं हूं। बिना किसी परिणाम तक पहुंचे पोस्टर लगाना जल्दबाजी है। उन्होंने कहा कि पोस्टर तो 10 साल से फरार लोगों के लगाए जाते है। इस मामले का तो अभी अनुसंधान ही शुरु हुआ है।

10 जून को हुई घटना को मंत्री आलमगीर आलम ने दुर्भाग्यपर्ण बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। सरकार इस पर गंभीर है और जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है। उन्माद फैलाने में जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए। मैं रांची से बाहर था। एक दो दिन में रांची पहुंच कर इस मामले में संज्ञान लेंगे। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम कांग्रेस के नव संकल्प कार्यशाला कार्यक्रम में भाग लेने दुमका आए थे।
सोर्स-livehindustan
Next Story