झारखंड

खनन घोटाला मामले: सरायकेला-खरसावां सहित तीन डीएमओ से पूछताछ जारी

Rani Sahu
26 May 2022 4:52 PM IST
खनन घोटाला मामले: सरायकेला-खरसावां सहित तीन डीएमओ से पूछताछ जारी
x
अवैध खनन मामले में ED की टीम सरायकेला-खरसावां सहित तीन डीएमओ से पूछताछ कर रही है

Ranchi : अवैध खनन मामले में ED की टीम सरायकेला-खरसावां सहित तीन डीएमओ से पूछताछ कर रही है. पूर्वी सिंहभूम के जिला खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा, सरायकेला-खरसावां के जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार और पश्चिमी सिंहभूम के जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक से पूछताछ हो रही है.

पूछताछ के लिए ED ने तीनों DMO को समन भेजा गया था. इसके बाद गुरुवार को तीनों जिले के DMO हिनू स्थित ED कार्यालय पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम के DMO को जिले में आए करीब पांच माह ही हुए हैं, लेकिन सरायकेला के डीएमओ सन्नी कुमार करीब तीन वर्ष से यहां पदस्थापित हैं. इससे पहले संजय शर्मा सरायकेला में भी पदस्थापित रहे हैं. अब तक जो बात सामने आयी है, उसके मुताबिक कोल्हान के तीनों डीएमओ एक ही बैच के अधिकारी हैं.
विशाल चौधरी और प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर सकती है ED
पूजा सिंघल प्रकरण मामले में ED विशाल चौधरी और प्रेम प्रकाश को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. मंगलवार को दोनों के ठिकानों पर ED की छापेमारी में ED को इनके खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं. छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं.
इस दस्तावेज में करोड़ों की ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर कार्यवाई की जा रही है. ED के बाद इनकम टैक्स को अलर्ट कर दिया गया और देर रात प्रेम प्रकाश के करीबी बिल्डर मनोज कुमार सिंह के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की. इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान बिल्डर मनोज सिंह ने बताया कि प्रेम प्रकाश अपना बहुत सारा पैसा बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में लगाया हुआ है.


Next Story