झारखंड

करोड़पति साइबर अपराधी गिरफ्तार, ठगी के पैसे को करता था एडजस्ट

Rani Sahu
30 Jan 2023 6:53 PM IST
करोड़पति साइबर अपराधी गिरफ्तार, ठगी के पैसे को करता था एडजस्ट
x
जामताड़ा : जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेंगायडीह गांव से एक शातिर करोड़पति साइबर अपराधी को गिरफ्तार की है। जिसके पास से 3 स्वाइप मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुआ। बताया जा रहा कि गिरफ्तार साइबर अपराधी वसीम अंसारी ने साइबर अपराध से जुड़ कर काफी संपत्ति अर्जित की है। कहा जा रहा है कि वसीम दिल्ली, मुंबई में लेबर सप्लाई करने का काम करता है। लेकिन, इसके माध्यम से साइबर अपराधियों के द्वारा ठगी किए गए पैसे को बैंक खाते का दुरुपयोग कर एडजस्ट करता था। हालांकि, पुलिस की छापेमारी के दौरान एक और साइबर अपराधी जलालुद्दीन अंसारी मौके पर से भागने में सफल रहा है। जलालुद्दीन वीरगांव का रहने वाला है। वहीं, पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
1 कोरोड़ की लागत से बनाया मकान
जानकारी के मुताबिक वसीम को दिल्ली पुलिस साइबर ठगी के मामले में पहले भी गिरफ्तार की थी। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टी दिल्ली से नहीं हुई है। वहीं, जमाताड़ा साइबर थाना पुलिस दिल्ली साइबर सेल से लगातार संपर्क में है। थाना प्रभारी अजय पंजीकार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। वैसे पूछताछ के दौरान वसीम ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह पिछले एक साल से साइबर अपराध के धंधे से जुड़ा है। साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के पैसे को बैंक खाते में एडजस्ट करने और निकासी का कार्य करता है। इस कार्य के लिए उसे कमीशन मिलता है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले वसीम ने चेंगायडीह गांव में करीब 1 करोड़ की लागत से मकान बनाया है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story