झारखंड

प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, सरकार से मदद की गुहार

Deepa Sahu
15 May 2022 6:07 PM GMT
प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, सरकार से मदद की गुहार
x
बगोदर, डुमरी, बिष्णुगढ और गोमिया प्रखंड के प्रवासी श्रमिकों की मुंबई में एक के बाद एक मौत हो रही है.

गिरिडीह : बगोदर, डुमरी, बिष्णुगढ और गोमिया प्रखंड के प्रवासी श्रमिकों की मुंबई में एक के बाद एक मौत हो रही है.ताजा मामला बगोदर थाना क्षेत्र के बालक गांव निवासी करमचंद साव की है. वह मुंबई के बोरीवली ईस्ट में काम करते थे. वहां से दी गई जानकारी के अनुसार, करमचंद साव को दिल का दौरा पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी परिजनों में को मिलते ही घर में कोहराम मच गया. रांची की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

मृतक करमचंद साव (40) अपने पीछे पत्नी खुशबू देवी ,पुत्र अमन कुमार (10), पुत्री अर्चन कुमारी (08) और आरती कुमारी (04) छोड़ गए. विपत्ति की घड़ी में बेबस पत्नी खुशबू देवी ने अपने पति का शव मुंबई से लाने की राज्य सरकार से गुहार लगायी है.
प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने कहा की इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी मुंबई में कई श्रमिकों की मौत हो चुकी है. सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर रही है. राज्य से मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को मुंबई से करमचंद साव का शव पैतृक गांव लाने के लिए हरसंभव मदद करनी चाहिए.
Next Story