
x
JHARKHAND झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सारनाथ से एक मेडिकल स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान जयंत कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो सारनाथ थाना क्षेत्र के गणपतनगर कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। बोकारो स्टील सिटी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मंत्री ने बताया था कि रविवार रात उन्हें एक ही नंबर से कई बार कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने रोहिंग्या को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हमले की धमकी दी थी। जांच के दौरान पता चला कि जिस मोबाइल सिम का इस्तेमाल धमकी देने में किया गया है, वह उत्तर प्रदेश की नैना सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। सर्विलांस से आरोपी के रूप में जयंत की पहचान हुई। उसकी तलाश में सारनाथ पहुंची झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दो दिनों तक उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह गिरफ्त से बचता रहा।
गुरुवार को जब जयंत बाइक से गाजीपुर की ओर भागने की कोशिश कर रहा था, तब मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने औड़िहार के पास रोडवेज बस को तिरछा खड़ा कर रास्ता रोक दिया और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि जयंत एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुका है और मेडिकल में मास्टर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा था। उसका एक मकान शिलांग, मेघालय में भी है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की शिकायत के मुताबिक, कॉल करने वाले ने उन्हें अपशब्द कहते हुए सीधी धमकी दी थी। युवक ने कहा था, “तुम बस इंतजार करो, तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे।” फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Tagsझारखंड स्वास्थ्य मंत्रीइरफान अंसारीफोन धमकीजयंत कुमार सिंहसारनाथमेडिकल स्टूडेंटगिरफ्तारीपुलिस जांचबोकारोमोबाइल सिमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





