झारखंड

MDM घोटाले का मास्टमाइंड गिरफ्तार

Rani Sahu
8 Feb 2023 1:30 PM GMT
MDM घोटाले का मास्टमाइंड गिरफ्तार
x
रांची : हरियाणा पुलिस ने MDM घोटाला मामले के आरोपी संजय तिवारी को रांची से गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा के फरीदाबाद पुलिस ने मंगलवार को संजय को जालसाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट से अंतिरम जमानत मिलने के बाद फरीदाबाद पुलिस ने संजय को जेल से निकलने के फौरन बाद ही गिरफ्तार कर लिया। संजय तिवारी पर 101 करोड़ रुपये घोटाला करने का आरोप है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने संजय तिवारी को 16.35 करोड़ रुपये जमा करने की शर्त पर हाल ही में 4 सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की खंडपीठ में जमानत दी गई थी।
क्या है पूरा मामला
मामला यह कि मिड डे मील के लिए स्टेट बैंक ऑफ हटिया शाखा में पांच अगस्त 2017 को रखे गए शिक्षा विभाग के करीब 101 करोड़ रुपए बिल्डर भानु कंस्ट्रक्शन के पार्टनर संजय तिवारी के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस मामले में बैंक मैनेजर अजय उरांव की संलिप्ता बताई गई थी। जानकारी के मुताबिक मिड डे मील की यह पैसे कंस्ट्रक्शन के विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इन पैसों में से बिल्डर ने 50 करोड़ रुपये निकासी कर भाग गए थे। जब मामला सामने आया तो एसबीआई को पैसा भरना पड़ा था। इसके कारण बैंक को काफी नुकसान हुआ था। वहीं, इस मामले को लेकर बैंक मैनेजर को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में एसबीआई ने 7 दिसंबर 2017 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की तफ्तीश शुरू की गई थी।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story