
x
भारत माता की जय की गूंज से गूंजा मझगांव
CHAIBASA : आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के पूर्व शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सादर स्मरण करते हुए आज़ादी की गौरव यात्रा के तहत गुरुवार को जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में संयोजक कुमार राजा के नेतृत्व में तीसरे दिन मझगांव में कांग्रेसियों ने आज़ादी गौरव यात्रा निकाली गई. यहा गौरव यात्रा हाई स्कूल से पडसा चौक तक की गई.
इस दौरान देश का तिरंगा झण्डा तथा कांग्रेस का झण्डा हाथों में लेकर भारत माता की जय की जोरदार नारेबाजी भी की.संयोजक कुमार राजा ने कहा कि 75 साल पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधी रात में आजादी की घोषणा करते हुए कहा था कि हम दुर्भाग्य के एक युग का अंत कर रहे हैं. भारत पुण: खुद को खोज पा रहा है. आज हम जिस उपलब्धि का उत्सव मना रहे है, वह महज एक कदम है नए अवसरों के खुलने का इससे भी बड़ी जीत और उपलब्धियां हमारी प्रतीक्षा कर रही है. एक तरफ जहां देश में हरित क्रांति आई और पंचवर्षीय योजना लागू हुई दूसरी तरफ देश को आईआईटी और एम्स जैसे संस्थान मिले. बैंकों का राष्ट्रीयकरण, परमाणु परीक्षण, अंतरिक्ष यात्रा, बड़े संस्थान, औद्योगीकरण जैसी उपलब्धियां देश को मिली ये सारी उपलब्धियां कांग्रेस की देन है.पदयात्रा में कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मायाधर बेहरा, प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर हेम्ब्रम, सनातन बिरुवा, घनश्याम गागराई, हिरा लाल सिंकु, लाली दास, सुकरा लोहार, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, उपाध्यक्ष मासूम रजा, शैलेश गोप, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, वरीय कांग्रेसी पुरेन्द्र हेम्ब्रम, रवीन्द्र बिरुवा, संभु चरण पिंगुवा, रितेश कुमार तामसोय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मो.फिरोज अहमद, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा, हरीश चन्द्र बोदरा, सुखलाल हेम्ब्रम, सरिता कुमारी, रोम्बा कुमारी, रफीक अंसारी, मो.मेहदी हुसैन, कैरा तिरिया, रोहित पाट पिंगुवा, हसीबुल अंसारी, नीति लागुरी, आशिक अली, मुजफ्फर हुसैन, सुकांती देवी, मो.जकाउल्लाह आदि शामिल थे.
सोर्स - News Wing

Rani Sahu
Next Story