झारखंड
Matriculation paper leak: गिरिडीह से लीक हुआ था प्रश्न पत्र, डीजीपी ने किया खुलासा
Tara Tandi
25 Feb 2025 4:10 PM IST

x
Ranchi रांची : जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि गिरिडीह से प्रश्न पत्र लीक हुआ था. जब सील बंद प्रश्न पत्र ले जाया जा रहा था, तभी गिरिडीह में एक व्यक्ति ने ब्लेड से सील काटकर पेपर निकाल लिया था. इसके बाद उसने प्रश्न पत्र की फोटो कॉपी करायी और उसे वायरल कर दी.
डीजीपी ने यह भी बताया कि इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता (किंगपिन) की गिरफ्तारी हो चुकी है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है. इस मामले से जुड़े और भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं.
अनुराग गुप्ता ने बताया कि पुलिस पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. अब तक कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग और गढ़वा जिलों के कई कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी की गयी है और करीब 10 लोगों को गिरफ्तारी किया गया है. उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही.
TagsMatriculation paper leak गिरिडीहलीक प्रश्न पत्रडीजीपी किया खुलासाMatriculation paper leak Giridihleaked question paperDGP disclosedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





