झारखंड

विवाहिता ने फंदे से झूल की खुदकुशी, छोड़ा सुसाइड नोट

Admin Delhi 1
21 Jan 2023 12:53 PM IST
विवाहिता ने फंदे से झूल की खुदकुशी, छोड़ा सुसाइड नोट
x

जमशेदपुर न्यूज़: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सिंह मोड़ के साईं अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. महिला का शव की शाम को फ्लैट से मिला. मृतक का नाम अलका पांडे (34) है और मूलरूप से आरा की रहने वाली है. वह वर्तमान में हटिया साईं अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में पति अभय कुमार मिश्रा के साथ रहती थीं.

'पुलिस के अनुसार, महिला के पास से मिले सुसाइट नोट में उसे बदनाम करने की बात बतायी गई है. जानकारी के अनुसार महिला के पति शिक्षा से जुड़े एक ऑनलाइन कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. वह कंपनी के काम से हजारीबाग चले गए थे. शाम में जब वह लौटे तो फ्लैट का दरवाजा बंद था. दूसरी चाबी से जब वह दरवाजा खोलकर फ्लैट में दाखिल हुए तो देखा कि उनकी पत्नी अलका फंदे से झूल रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार महिला के परिजन रांची नहीं पहुंचे हैं. उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हटिया के साई अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में किराए पर अभय अपनी पत्नी अलका के साथ जुलाई माह से रह रहे थे. इसके पहले वह कोलकाता में रह रहे थे. लेकिन कंपनी ने उनका ट्रांसफर रांची कर दिया था.

पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है. सुसाइड नोट अलका के शव के पास से मिला है. जिसमें यह लिखा गया कि जब वह कोलकाता में रह रही थी, उस वक्त उनकी कुछ दोस्त थी. रांची आने के बाद दोस्तों ने उसे सोशल मीडिया में बदनाम करना शुरू कर दिया. काफी मना करने के बाद भी वह नहीं मानी. जिससे वह काफी डिप्रेशन में रह रही थी. नोट में उन दोस्तों के नाम भी लिखी हैं. इसी वजह से वह सुसाइड कर रही हैं. पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच की जाएगी. साथ ही जिनका नाम सुसाइड नोट में है, उन सभी से पूछताछ की जाएगी.

Next Story