झारखंड

फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Rani Sahu
14 Feb 2024 2:10 PM GMT
फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या
x

रांची: रांची जिले के बुंडू में एक 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतिका का नाम करिश्मा देवी बताया गया. महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। कहा कि विवाहिता ने तब फांसी लगाई जब घर के सभी सदस्य बाहर थे।

Next Story