झारखंड

निजी कंपनी के छह कर्मचारियों पर माओवादियों ने किया हमला

Rani Sahu
24 Aug 2023 4:17 PM GMT
निजी कंपनी के छह कर्मचारियों पर माओवादियों ने किया हमला
x
पलामू : झारखंड के पलामू में जिले में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) सदस्यों ने एक निजी कंपनी के छह कर्मचारियों पर हमला किया और छह गाड़ियों में आग लगा दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार की शाम राजधानी रांची से लगभग 220 किलोमीटर दूर छतरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्दिया घाटी इलाके में यह घटना घटी।
छतरपुर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि कम से कम 15 माओवादी सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे और एक निजी कंपनी के दो कर्मचारी पर हमला कर दिया और वहां मौजूद वाहनों में भी आग लगा दी।
उन्होंने कहा, ‘माओवादियों ने ट्रकों समेत छह वाहनों में भी आग लगा दी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि माओवादियों ने उगाही के लिए साइट पर हमला किया था।’ पुलिस ने बताया कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं और इस घटना में शामिल माओवादियों को पकड़ने के लिए अभियान भी शुरू कर दिया है।
Next Story