झारखंड

Manoharpur: गोपीपुर गांव में कुत्ते ने घर में घुस छह माह की बच्ची को मौत के घाट उतारा

Tara Tandi
11 Aug 2024 1:02 PM IST
Manoharpur: गोपीपुर गांव में कुत्ते ने घर में घुस छह माह की बच्ची को मौत के घाट उतारा
x
Chakradharpur चक्रधरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम गोपीपुर बांध टोला में एक कुत्ते ने घर में घुसकर छह माह के एक शिशु को मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि गोपीपुर बांध टोला निवासी अजय हो की पत्नी अपनी छह माह की पुत्री रीतिका को कमरे में जमीन पर लिटकार घर के पीछे स्थित बरामदे में काम कर रही थी.
इसी दौरान एक कुत्ता अजय हो के घर में घुस गया और सो रही बच्ची पर बुरी तरह से हमला कर दिया. कुत्ते ने शिशु को बुरी तरह नोच डाला. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई और थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई. इस घटना से गांव के लोग शोकाकुल हैं. लोगों में दहशत का माहौल भी कायम है.
Next Story