झारखंड
रांची के डेयरी फार्म में जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
30 Oct 2026 10:48 AM IST

x
रांच: रांची के मांडर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गुरुवार देर रात टिको गांव स्थित एक डेयरी फार्म में हुई। मृतक की पहचान सेवाड़ी गांव निवासी राम उरांव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में नामजद छह आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, राम उरांव का ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के एडरा गांव निवासी कारु सिंह के साथ पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते गुरुवार रात कारु सिंह हथियार लेकर टिको गांव स्थित बालचंद महतो के डेयरी फार्म पहुंचा। वहां उसने डेयरी मालिक से राम उरांव के आने के बारे में जानकारी ली।
बताया गया कि कुछ देर बाद जैसे ही राम उरांव डेयरी फार्म पहुंचे, कारु सिंह ने उन पर गोली चला दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मांडर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने आपसी विवाद के कारण घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, शेष तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





