झारखंड

व्यक्ति हथियार के साथ गिरफ्तार, देसी पिस्टल, दो जिंदा गोली बरामद

Rani Sahu
15 April 2024 12:37 PM GMT
व्यक्ति हथियार के साथ गिरफ्तार, देसी पिस्टल, दो जिंदा गोली बरामद
x
रांची : राजधानी रांची के मांडर से एक व्यक्ति को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विजय कुमार बॉबी बताया जा रहा है जो कि मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा का रहने वाला है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विजय कुमार के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा गोली बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने घर से चार गोली का खोखा भी बरामद किया है। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किये जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Next Story