झारखंड

16 लाख की अवैध लॉटरी टिकट के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Rani Sahu
14 April 2024 3:18 PM GMT
16 लाख की अवैध लॉटरी टिकट के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
x
पाकुड़ : पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लाख की अवैध लॉटरी टिकट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह सारा मामला हिरणपुर थाना क्षेत्र के चौड़ामोड़ की बताई जा रही है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पाकुड़ SDPO डी एन आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध तरीके से लॉटरी टिकट का खेल चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने हिरणपुर थाना क्षेत्र के चौड़ामोड़ के पास स्थित चेकनाका में वाहन जांच अभियान चलाया।
पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर वाहन जाच के क्रम में एक चार चक्का वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित अवैध एटीएम लॉटरी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जब्त लॉटरी की कीमत तकरीबन 17 लाख रुपये बताया जा रहा है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से लॉटरी माफियाओं में हड़कम मचा हुआ है।
Next Story