
x
Ranchi रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पास टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रेल थाना रांची ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भारतीय सेना के एक जवान के रूप में की गई है। रेल थाना के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता 17 दिसंबर को अपने घर से निकली थी। 18 दिसंबर की शाम करीब 5.30 बजे वह टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर रांची जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे डरा-धमकाकर स्टेशन परिसर में खड़ी एक खाली ट्रेन की बोगी में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर स्टेशन पर मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और शोर मचाया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान अभियुक्त ने भागने और पुलिस से हाथापाई करने की कोशिश की, जिसमें उसे चोटें भी आईं। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत सिंह (40) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के साढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में पंजाब के पटियाला स्थित 42 मीडियम रेजिमेंट में कार्यरत है।
रेल थाना ने पीड़िता के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है और विधि अनुसार उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। रेल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है।
Tagsरांचीझारखंडटाटीसिलवे रेलवे स्टेशनदुष्कर्ममहिला सुरक्षारेल थाना रांचीआरोपी गिरफ्तारभारतीय सेनाअजीत सिंहप्रयागराज42 मीडियम रेजिमेंटकानूनी कार्रवाईमेडिकल परीक्षणरेलवे पुलिसगोपनीयताअपराधमहिला संरक्षणहिंसासुरक्षा उपायस्टेशन सुरक्षाअपराध जांच।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





