![सड़क हादसे में महिला-पुरुष की मौत, जानें पूरा मामला सड़क हादसे में महिला-पुरुष की मौत, जानें पूरा मामला](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/02/22/3555095-acc.webp)
x
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ की भेलवारा टर्निंग के पास बुधवार की रात करीब सात बजे हुए सड़क हादसे में एक महिला और एक पुरुष की जान चली गयी। मृतक महिला की पहचान मंजू देवी (उम्र 30 वर्ष) पति बिनोद सिंह और पुरुष बासो सिंह ( उम्र 32 वर्ष) के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक बन्हे गांव के रहने वाले थे। बासो सिंह और मंजू देवी बाइक से अपने गुम हुए मवेशी की खोज में गये थे। इस दौरान दोनों कोनार डैम से वापस अपने घर लौट रहे थे।
ऐसे घटी घटना
कोनार डैम से वापसी के दौरान विष्णुगढ़ की भेलवारा टर्निंग के पास दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट किया। लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को प्रारंभिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के परिवार में मातम का माहौल है।
Tagsसड़क हादसेमहिला-पुरुष की मौतहजारीबाग जिलेविष्णुगढ़भेलवारा टर्निंगRoad accidentsdeath of man and womanHazaribagh districtVishnugadhBhelwara turningताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday's NewsNew News
![Rani Sahu Rani Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542683-copy.webp)
Rani Sahu
Next Story