झारखंड

Maithon : पुलिस ने 36.4 किलो चांदी के साथ तीन व्यक्ति को पकड़ा

Tara Tandi
1 April 2024 12:57 PM IST
Maithon : पुलिस ने 36.4 किलो चांदी के साथ तीन व्यक्ति को पकड़ा
x
Dhanbad : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर मैथन पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान रविवार की शाम बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक स्विफ्ट कार (डब्ल्यू बी 12बीएम 5390) से 36.4 किलोग्राम चांदी जब्त किया है. कार में सवार प्रदीप मंडल, संजू नासकर एवं विक्रमजीत राय तीन लोगों को पकड़कर पुलिस थाने लाई है. जहां उनसे चांदी के संबंध में पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिये गये लोगों ने पूछताछ में बताया कि चांदी कोलकाता से हजारीबाग ले जाया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ करने और जांच-पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि मैथन पुलिस ने पिछले दिनों चेकपोस्ट पर वाहनों से 14.19 लाख रुपये और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है.
Next Story