झारखंड

पुल की रेलिंग से टकराई मैजिक वैन, 4 लोगों की मौत और 9 घायल

Rani Sahu
12 May 2022 10:24 AM GMT
पुल की रेलिंग से टकराई मैजिक वैन, 4 लोगों की मौत और 9 घायल
x
झारखंड के सरायकेला-खरसावां के चांडिल में गुरुवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई

झारखंड के सरायकेला-खरसावां के चांडिल में गुरुवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 9 लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्‍हें एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह पांच बजे एनएच-33 पर चिलगु के पास एक टाटा मैजिक पुल के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई जबकि एक एमजीएम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादस में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एमजीएम में उनका इलाज चल रहा है। हादसे में मारे गए सभी लोग चांडिल प्रखंड के उरमाला पंचायत के दाडदा के रहने वाले थे। ये लोग बारात में दाडदा से चांडिल के रामगढ़ गए हुए थे। हादसा बारात से लौटने के दौरान हुआ। टाटा मैजिक चिलगु पुल के डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे के दौरान मैजिक में जेनरेटर लोड था। कई बारात उसके नीचे दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल भिजवाया और मारे गए लोगों के परिवारवालों को सूचना दी।


Next Story