झारखंड

पागलपन: हॉस्पिटल में युवक करने लगा भाभी की बहन से शादी की ज‍िद, उसके बाद तो...

jantaserishta.com
15 Nov 2021 6:13 PM IST
पागलपन: हॉस्पिटल में युवक करने लगा भाभी की बहन से शादी की ज‍िद, उसके बाद तो...
x

DEMO PIC

पूरे हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई.

जमशेदपुर: झारखंड के सरकारी अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी से मिलने आया युवक तो वहां मौजूद भाभी की बहन से शादी की जिद करने लगा और हाथों में मंगलसूत्र और सिंदूर लेकर हॉस्पिटल के छत पर चढ़ गया. लड़का शादी नहीं करवाने पर आत्महत्या की धमकी देने लगा तो पूरे हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई.

कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक लड़का हॉस्पिटल के छत पर चढ़कर अपने भाई की साली से शादी की जिद कर बैठा. हालांकि काफी मशक्कत के बाद अस्पताल में तैनात जवानों एवं युवक के परिजनों ने उसे नीचे उतारा.
बताया जा रहा है कि युवक गम्हरिया के सतबोहनी का रहने वाला है. उसके भाई की पत्नी यानी युवक की भाभी को प्रसव पीड़ा के बाद एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसे देखने अपनी मां के साथ युवक भी पहुंचा था.
इसी दौरान युवक अस्पताल के छत पर चढ़ गया और अपने भाई की साली से शादी करने की जिद ठान बैठा. यहां तक कि युवक अपने साथ मंगलसूत्र और सिंदूर भी लेकर पहुंचा था. हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया. वैसे थोड़ी देर के लिए अस्पताल में मौजूद जवान, युवक के परिजन और लोग थोड़ी देर के लिए सकते में आ गए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story