झारखंड

लव जिहाद : किशोरी से विवाह रचाने के आरोप में युवक हिरासत में

Admin2
19 Jun 2022 2:32 PM GMT
लव जिहाद : किशोरी से विवाह रचाने के आरोप में युवक हिरासत में
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झारखंड के लोहरदगा में शनिवार को नाम बदलकर किशोरी से विवाह रचाने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी फरहान अयोध्या जिला मुख्यालय के उर्दू बाजार स्थित स्वर्गद्वार का निवासी है। युवक के मुताबिक लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती हुई थी। एक साल की दोस्ती के बाद छह महीने पहले उसने खूंटी जिले के एक मंदिर में विशाल नाम से लड़की से विवाह रचाया है।

लड़की खूंटी जिले की ही है और हाल में अपनी मां के साथ लोहरदगा शहर में आकर रह रही थी। उसकी मां मेहनत-मजदूरी कर घर चलाती है। फरहान ने बताया कि अपनी प्रेमिका से मिलने लखनऊ से वह चार बार हवाई जहाज से रांची आ चुका है। 18 जून को भी वह लड़की से मिलने आया था। यहां आकर उसे घुमाने अजय उद्यान ले गया था जहां लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
दूसरी तरफ, स्थानीय लोगों के अनुसार युवक और किशोरी उद्यान में अश्लील हरकत कर रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। लड़की के आधार कार्ड से उसके नाबालिग होने का दावा स्थानीय लोगों ने किया है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की गहराई से जांच की मांग की है। लोहरदगा पुलिस ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। लड़की के नाबालिग होने पर युवक पर कार्रवाई की जाएगी।

सोर्स-hindustan

Next Story