झारखंड

लव जिहाद और यौन शोषण मामले, कोर्ट में मॉडल मानवी का बयान दर्ज

Rani Sahu
8 Jun 2023 12:34 PM GMT
लव जिहाद और यौन शोषण मामले, कोर्ट में मॉडल मानवी का बयान दर्ज
x
रांची : लव जिहाद और यौन शोषण मामले में मॉडल मानवी राज का बयान कोर्ट में दर्ज हुआ। जुडिशल मजिस्ट्रेट सृष्टि घई की अदालत में मॉडल ने गुरुवार को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया। बताते चलें कि बुधवार को रांची पहुंचने पर उसका मेडिकल और कोरोना टेस्ट सदर अस्पताल में हुआ था। वहीं, गुरुवार को कोर्ट में मॉडल का बयान दर्ज कराने के लिए अनुसंधानकर्ता विवेक कुमार उसके साथ कोर्ट पहुंचे थे। साथ में महिला पुलिसकर्मी भी साथ थी।
यश मॉडलिंग एजेंसी के संचालक तनवीर पर है आरोप
मॉडल मानवी राज ने यश मॉडलिंग एजेंसी के संचालक तनवीर अख्तर पर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मानवी ने बताया है कि वह यहां मॉडिलंग करने आई थी। इसी दौरान उसका संपर्क तनवीर से बढ़ा था। युवती ने मुंबई के वर्सोवा में मामला दर्ज कराया था। जिसे बाद में रांची के गोंदा थाना को भेज दिया गया। अब इस मामले की जांच रांची के गोंदा पुलिस कर रही है।लव जिहाद और यौन शोषण मामले में मॉडल मानवी का कोर्ट में बयान हुआ दर्ज
लव जिहाद और यौन शोषण मामले में मॉडल मानवी राज का बयान कोर्ट में दर्ज हुआ। जुडिशल मजिस्ट्रेट सृष्टि घई की अदालत में मॉडल ने गुरुवार को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया। बताते चलें कि बुधवार को रांची पहुंचने पर उसका मेडिकल और कोरोना टेस्ट सदर अस्पताल में हुआ था। वहीं, गुरुवार को कोर्ट में मॉडल का बयान दर्ज कराने के लिए अनुसंधानकर्ता विवेक कुमार उसके साथ कोर्ट पहुंचे थे। साथ में महिला पुलिसकर्मी भी साथ थी।
यश मॉडलिंग एजेंसी के संचालक तनवीर पर है आरोप
मॉडल मानवी राज ने यश मॉडलिंग एजेंसी के संचालक तनवीर अख्तर पर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मानवी ने बताया है कि वह यहां मॉडिलंग करने आई थी। इसी दौरान उसका संपर्क तनवीर से बढ़ा था। युवती ने मुंबई के वर्सोवा में मामला दर्ज कराया था। जिसे बाद में रांची के गोंदा थाना को भेज दिया गया। अब इस मामले की जांच रांची के गोंदा पुलिस कर रही है।
Next Story