झारखंड

Lohardaga: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के अभाव में मौत

Tara Tandi
18 March 2025 8:11 PM IST
Lohardaga: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के अभाव में मौत
x
Lohardaga लोहरदगा : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के अभाव में मौत हो गई. मृतक सुखदेव उरांव सदर थाना क्षेत्र के बराठपुर का निवासी था. मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया. मिली जानकारी अनुसार सुखदेव बीते दिनों कुडू थाना क्षेत्र के कड़ाक के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. साथ में एक और युवक था. जिसकी पहले ही मौत हो चुकी थी.
इसमें सुखदेव का इलाज चल रहा था. पर परिजन पैसे के अभाव में युवक का बेहतर इलाज नहीं करा सके. इससे युवक की मौत हो गई. युवक कुछ वर्षों से रायपुर में रह रहा था. वहीं काम करता था. मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक का आयुष्मान कार्ड नहीं था. गरीबी के कारण वे युवक का सही तरीके से इलाज नहीं करा सके. इससे उसकी मौत हो गई
Next Story