झारखंड

Lohardaga: सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

Tara Tandi
15 Sept 2024 7:49 PM IST
Lohardaga:  सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल
x

Lohardaga लोहरदगा: सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं तीन घायल हो गए. घटना कैरो थाना क्षेत्र में खंडा जोड़ा पुल के पास हुई. मृतक की पहचान सढ़ाबे गांव निवासी भैरो उरांव के पुत्र सोमनाथ उरांव 33 वर्ष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सोमनाथ अपने छह वर्षीय बेटे को लेकर उदरंगी से सढाबे अपने घर बाइक से लौट रहा था. उसी समय कैरो थाना क्षेत्र के गजनी गांव निवासी तेम्बा उरांव के 22 वर्षीय पुत्र नवीन उरांव और खंडा गांव के लखु उरांव के 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन उरांव बाइक से कैरो से खंडा की ओर आ रहे थे. खंडा जोड़ा पुल के पास दोनों के बाइक आमने-सामने से टकरा गई. जिससे सोमनाथ की मौत मौके पर हो गई. जबकि उसका छह वर्षीय पुत्र दूर फेंका गया. उसे मामुली चोट लगी. वहीं दूसरे बाइक में सवार अर्जुन और नवीन भी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें एम्बुलेंस से कुडू सीएचसी भेजा गया.


Next Story