झारखंड

Lohardaga: सांप के काटने से वृद्ध की मौत

Tara Tandi
16 Sept 2024 7:51 PM IST
Lohardaga: सांप के काटने से वृद्ध की मौत
x
Lohardaga लोहरदगा : जिले में अलग-अलग स्थानों में सांप ने तीन लोगों को काट लिया. जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि दो लोगों का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि लोहरदगा जिला के अलग-अलग स्थान में एक वृद्ध, एक बच्ची और एक युवती को सांप ने काट लिया. जिसमें से इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई. जबकि बच्ची और युवती का लोहरदगा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया गया कि सदर थाना क्षेत्र के बंजार किस्को गांव के रहने वाले वृद्ध वासुदेव उरांव को सांप ने काट लिया. वासुदेव अपने घर में सोए हुए थे. तभी उन्हें सांप ने काटा. इसके बाद उन्होंने घर वालों को इसके बारे में बताया.
वासुदेव को तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया. जहां पर इलाज के दौरान वासुदेव की मौत हो गई. वहीं अन्य घटना में लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के रोरद गांव निवासी जीरालाल उरांव की नौ वर्षीय पुत्री सोनी अपनी सहेलियों के साथ जंगल की तरफ घूमने गई थी. इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया. इसके बाद उसने घर आकर घरवालों को इसके बारे में बताया. उसे तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया. जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं तीसरी घटना में लोहरदगा जिल के सेन्हा थाना क्षेत्र के गगेया छापर टोली गांव में दशरथ उरांव की पुत्री सुमिता कुमारी को सांप ने काट लिया. सुमिता को भी इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उसका इलाज चल रहा है.
Next Story