झारखंड

Lohardaga : कुएं से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Tara Tandi
8 July 2024 3:44 PM IST
Lohardaga : कुएं से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
x
Lohardaga लोहरदगा: जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत सलगी पंचायत स्थित कुएं से एक युवक का शव बरामद हुआ है. एक कोचिंग सेंटर के पास से शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. खबर सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी कुडू थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लोहरदगा भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी. शव की पहचान चांपी ग्राम पंचायत के चूंद गांव
निवासी अरूण उरांव के रूप में की गयी है.
परिजनों ने घटना के संबंध में बताया कि अरूण उरांव रविवार को घर से रथ मेला जाने की बात कहकर निकला था. लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. दूसरे दिन यानी सोमवार की सुबह लोगों ने कोचिंग सेंटर के बगल स्थित कुएं पर कपड़ा देखा. अंदर झाकने पर पानी में शव दिखा. क्षेत्र में इस चर्चा की चर्चा है कि अरूण उरांव की हत्या कर उसके शव को छिपाने की नीयत से कुएं में डाल दिया गया. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है.
Next Story