झारखंड

Lohardaga: लोहरदगा में आजसू को बड़ा झटका, सैकड़ों मजदूरों ने छोड़ी यूनियन

Admindelhi1
29 April 2025 10:44 AM IST
Lohardaga: लोहरदगा में आजसू को बड़ा झटका, सैकड़ों मजदूरों ने छोड़ी यूनियन
x
आजसू को लगा लोहरदगा में झटका

लोहरदगाः जिला अंतर्गत पाखर बॉक्साइट माइंस में छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा के पूर्व सदस्य सह छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के महासचिव धीरज प्रसाद साहू शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचे धीरज प्रसाद साहू का स्वागत मांदर की थाप एवं फूल माला के साथ मजदूरों ने किया। मौके पर स्थानीय मजदूरों ने धीरज प्रसाद साहू के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिसमें मुख्यत: रोजगार, जमीन एवं मजदूरी की समस्या थी। जिसपर धीरज प्रसाद साहू मजदूरों को कार्रवाई का भरोसा दिया।

गुमला में हिंडाल्को द्वारा संचालित बिमरला बॉक्साइड माइंस में चलने वाली 128 ट्रकों को रोका गया, विरोध में ट्रक एसोसिएशन ने 1000 गाड़ियों को सड़क पर कर दिया खड़ा

धीरज प्रसाद ने कहा कि मैं जबतक जिंदा हूं तब तक मजदूरों, बेसहार एवं गरीब लोगों की समस्याओं और उनके अधिकार के लिए लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि हमारे अभिभावकों का कार्य सेवा करना था उसे आगे बढ़ना और लोगों का सेवा करना मेरा कार्य है। आज जो भी समस्याएं है उन सभी को लेकर छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के साथ हिंडाल्को प्रबंधक से वार्ता कर प्राथमिकता के आधार पर निदान कराया जाएगा। मौके पर सैंकड़ों की संख्या में आजसू पार्टी के मजूदर यूनियन को छोड़कर बाबूलाल नगेसिया की अगुवाई में धीरज प्रसाद साहू के समक्ष छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन का दामन थामा।

भाभी ने देवर की लाठी से पीट-पीटरक की हत्या, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार: मौके पर मजदूरों ने एक स्वर में कहा कि धीरज प्रसाद साहू मजदूर, गरीब, बेसहारों का सहारा है जिनका कार्य सिर्फ लोगों का सेवा करना है। हम सभी धीरज प्रसाद साहू के यूनियन के साथ में हैं। साथ ही मजदूरों ने एक स्वर में धीरज प्रसाद साहू जिंदाबाद, छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन जिंदाबाद का नारा लगाया साथ ही मजदूरों ने कहा कि मजदूरों का एक मात्र नेता धीरज प्रसाद साहू और छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन हैं, जो लगातार वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं।आगे भी हम सभी मजदूर एक साथ मिलकर छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन को मजबूत करेंगे। इसके साथ ही आगामी आठ मई को किस्को में आयोजित छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन का महाधिवेशन का सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम में भाग लेने और सफल आयोजन के लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही कहा कि आठ मई अप्रैल को ऐतिहासिक महाधिवेशन कार्यक्रम होगी। मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, किस्को प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सामुल अंसारी, तनवीर गौहर, एकरामुल अंसारी, ऐनुल अंसारी, रौनक इकबाल, हातिम अंसारी, असलम अंसारी, रेयाज अंसारी, निश्चय वर्मा, अंबर कुमार, अंसार अहमद, सुखनाथ नगेसिया, बाबूलाल नगेशिया, मनोज उरांव, अगस्तू नगेसिया, मंजू नगेशिया, विजय नगेसिया, रंजीत उरांव के साथ काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

Next Story