
x
आपस में उलझे शराब दुकान के कर्मचारी और ग्राहक
Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के चतरा रोड स्थित शराब दुकान में बीती रात दुकान के कर्मचारी और ग्राहक आपस में उलझ गए. दोनों के बीच मारपीट अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने को लेकर हुई. उसके बाद आक्रोशित लोगों ने शराब दुकान के सामने लगे कई दो पहिया वाहनों में आग लगा दी. इस घटना में दो बाइक पूरी तरह जल कर खाक हो गई. वहीं इस विवाद में तीन लोग बारा निवासी मंटू सिह, विवेक सिंह और जगरनाथ पांडेय घायल हो गए.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि बिहार में शराबबंदी के बाद से शराब के शौकीनों ने अपना अड्डा चौपारण बना रखा है. इसी का लाभ लेने के उद्देश्य से शराब दुकान के कर्मचारी ज्यादा पैसे वसूलते हैं. इस कारण आए दिन इस शराब दुकान में झगड़ा होता रहता है. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. बाइक को थाने ले आयी और मामले की जांच में जुट गई.
by Lagatar News
Next Story





