झारखंड

वज्रपात से 6 दर्जन से अधिक लोग घायल, 1 की मौत

Rani Sahu
23 April 2023 10:29 AM GMT
वज्रपात से 6 दर्जन से अधिक लोग घायल, 1 की मौत
x
झारखंड : राजधानी रांची में शनिवार को कई जगह वज्रपात हुई है। मीडिया रिपोट्स की मानें तो इस वज्रपात में 6 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। रांची के सोनहातू में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे 5 ग्रामीण बुरी तरीके से झुलस गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
खेत में पटवन करने गए थे
रांची के सोनहातू थाना क्षेत्र के तेतला गांव में शनिवार को हुए बज्रपात में खेत में काम कर रहे पांच ग्रामीण झुलस गए। झुलसे ग्रामीणों को पहले तो लोगों ने खुद से चेक करने की कोशिश की लेकिन जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली तुरंत घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को खेत में पटवन करने के बाद ग्रामीण लौटने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। जिससे 5 लोग बुरी तरीके से झुलस गए। दरअसल शनिवार को राजधानी के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। कई स्थानों पर वज्रपात भी हुआ। बारिश होने की वजह से खेत में बने झोपड़ी में सभी ग्रामीणों ने शरण लिया। आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी में आग लग गई। बज्रपात की वजह से ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए झोपड़ी के बाहर खड़े हुए लेकिन इसके बावजूद 5 लोग वज्रपात के शिकार हो गए।
मौसम विभाग ने दी थी चेतावनी
बता दें कि झारखंड में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। इस दौरान मौसम विभाग ने वज्रपात होने की आशंका जताई थी। साथ ही लोगों से घर में रहने की भी अपील की थी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि गुमला, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो और रामगढ़ में तेज हवा के साथ वज्रपात हो सकती है।
Next Story