नेता की हत्या: BJYM के कोषाध्यक्ष का कार में मिला शव, भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

झारखंड के पलामू में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव (25 वर्ष) की हत्या कर दी गई. सुमित की कनपटी के नीचे तेज धारदार नुकीला हथियार से गोदकर हत्या की गई है. उनका शव एनएच 98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहाड़ी मंदिर जाने वाले मोड पर उनकी कार से बरामद किया गया. घटना के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां आक्रोश है, वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. जल्द आरोपियों को पकड़ लेने का दावा किया गया है. मामले के उद्भेदन के लिए भाजपा नेताओं ने पुलिस को 12 घंटे का समय दिया. BJYM नेता सुमित श्रीवास्तव हरिहरगंज के निवासी थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





