
x
Latehar लातेहार : तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान बरवाडीह के हुटार ग्राम निवासी अनंत कुमार (30) पिता भोला कुमार के रूप में की गयी है. घटना बरवाडीह थाना क्षेत्र के डोरमी के पास घटी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ जुबेर अहमद व ड्रेसर बबलू सिंहा ने घायल का प्राथमिक उपचार किया.
चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज एमएमसीएच रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार अनंत डालटनगंज से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान डोरमी ग्राम के पास तेज गति से आ रही ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रक (जेएच – 01J-9262) एवं बाइक को जब्त कर लिया.
TagsLatehar ट्रक चपेटआने युवक गंभीर घायलLatehar Truck accidentyoung man seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





