झारखंड
Latehar: सड़क दुर्घटना में घायल युवककी रिम्स ले जाते समय मौत
Tara Tandi
3 Jun 2025 6:30 PM IST

x
Latehar लातेहार : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रिम्स ले जाने के दौरान मौत हो गयी है. मृतक की पहचान सदर प्रखंड के डेमू पंचायत निवासी बिरेंद्र उरांव के रूप में हुई है. वहीं दूसरे युवक मनोज सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, बिरेंद्र और मनोज सोमवार की दोपहर बाइक से कहीं जा रहे थे. तभी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड पर बनवारी साहू महाविद्यालय के पास उनकी बाइक की दूसरे बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनो को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक इलाज किया. बिरेंद्र उरांव की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्स्कों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.
TagsLatehar सड़क दुर्घटनाघायल युवककी रिम्ससमय मौतLatehar road accidentinjured youth died in RIMSजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





