झारखंड
Latehar: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
13 March 2025 1:01 PM IST

x
Latehar लातेहार : जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है. उसके पास से मोबाइल और रेलवे टिकट (हेहेगड़ा से लातेहार तक का) बरामद किये गये हैं. मृतक की पहचान चुंगरू पंचायत के चहल गांव निवासी दसई सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. प्रथम दृष्टया से ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है.
घटना की सूचना पाकर आरपीएफ मौके पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि सुरेंद्र सिंह मेला देखकर हेहेगढ़ा से लौट रहा था. संभवत: उतरने के क्रम में पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया होगा.
आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंंजन ने बताया कि घटना रात्रि तकरीबन एक बजे की है. आरपीएफ ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रही है.
TagsLatehar ट्रेन चपेटआकर युवक मौतजांच जुटी पुलिसLatehar train accidentyoung man diedpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





