
x
Latehar लातेहार : लातेहार के बालूमाथ में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया की है. मृतका सुनीता देवी (42 वर्ष) गांव के सुरेन्द्र उरांव की पत्नी थी. परिजनों ने बताया कि सुनीता देवी घर के समीप खेत में काम कर रही थी. तभी अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आकर बेहोश होकर गिर गईं.
a आनन-फानन में परिजन उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल है. सूचना पाकर बालूमाथ पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया.
TagsLatehar बालूमाथवज्रपात महिला मौतLatehar Balumathlightning strike woman deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





