झारखंड
Latehar: जंगली हाथियों का कहर जारी, एक घर को किया क्षतिग्रस्त
Tara Tandi
1 Sept 2024 4:45 PM IST
x
Latehar लातेहार : प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात जारी है. हाथियों के झुंड ने गणेशपुर पंचायत के पतराटोली में एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर में रखे अनाज चावल, मकई, गेंहू को खाकर चट कर गए. पीड़ित जयवीर भुइयां ने बताया कि जंगली हाथियों का झुंड अचानक गांव में आ धमका और घर को ध्वस्त करने लगा. वे लोग किसी तरह जान बचाकर पूरे परिवार के साथ घर से बाहर निकले और टॉर्च और लाइट के सहारे जंगली हाथियों को खदेड़ा. ग्रामीण ने वन विभाग से हाथी के झुंड को दूर खदेड़ने और झुंड द्वारा क्षतिग्रस्त घर को परिवार को तत्काल मुआवजा देने का मांग किया है. बता दें कि बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में आए दिन हाथियों के झुंड द्वारा ग्रामीणों के घरों को ध्वस्त कर दिए जाने का मामला सामने आता रहता है. लेकिन वन विभाग की टीम हाथियों को झुंड को दूर भगाने में विफल साबित होती है.
TagsLatehar जंगली हाथियोंकहर जारीएक घर क्षतिग्रस्तLatehar wild elephants continue to wreak havocone house damagedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





