झारखंड
Latehar: बारात से लौट रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 12 से अधिक घायल
Tara Tandi
29 May 2025 2:32 PM IST

x
Latehar लातेहार : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां ओरसा के बेलदारा घाटी में बारात से लौट रही एक सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं. मृतकों की पहचान हेलारियुस बेंग (45) और सुनील नगेसिया (40) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, बारात ओरसा पंचायत के चीरापोठ गांव से नेतरहाट थाना क्षेत्र के बेलवार गांव लौट रही थी. रात करीब 9 बजे जब गाड़ी बेलदारा घाटी से गुजर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि इस दुर्घटना में धर्मपाल नगेसिया, लवकुश कुमार, सतपाल नगेसिया, अर्जुन नगेसिया, अनूप नगेसिया, अनीता नागेसिया बीनसरी देवी, सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मेंढारी गांव के ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद धर्मपाल नगेसिया, लवकुश कुमार, सतपाल नगेसिया, अर्जुन नगेसिया और अनूप नगेसिया को डॉ अमित खलखो ने दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. इधर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा दिया है.
TagsLatehar बारात लौट रहीगाड़ी दुर्घटनाग्रस्तदो मौत12 अधिक घायलLatehar: Car returning from wedding procession crashestwo dead12 more injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





