
x
Latehar लातेहार : छत्तीसगढ़ के सिंगरौली से चावल लोडकर पश्चिम बंगाल जा रहा एक ट्रक शनिवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में ट्रक चालक मो. खुर्शीद व खलासी घायल हो गए. घटना रांची-चतरा मुख्य सड़क (एनएच-22) पर बारियातू थाना क्षेत्र के बरछिया टोंगरी मोड़ के पास की है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.
चालक मो. खुर्शीद ने पुलिस को बताया कि ट्रक गढ़वा निवासी धीरज राणा का है. वह छत्तीसगढ़ के सिंगरौली से चावल लादकर बालूमाथ-बारियातू होते हुए बंगाल के पानागढ़ जा रहा था. टोंगरी मोड़ के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गया. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है. घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
TagsLatehar चावल लदा ट्रक पलटाचालक-खलासी घायलLatehar Truck loaded with rice overturneddriver and helper injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





