झारखंड

Latehar: बाइक सवार दो भाइयों पर गिरा पेड़, एक की मौत

Tara Tandi
17 Sept 2024 4:05 PM IST
Latehar: बाइक सवार दो भाइयों पर गिरा पेड़, एक की मौत
x
Lateha लातेहार : रांची-चतरा एनएच के चंदवा थाना क्षेत्र के कुजरी गांव के पास एक विशालकाय पेड़ बाइक सवार दो भाइयों पर गिर गया. इसमें दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद चंदवा पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को चंदवा अस्पताल में लायी. यहां चिकित्सकों ने एक भाई राहूल तूरी (25) को मृत घो​​षित कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनो भाई लोहरदगा के रहने वाले थे. सोमवार की शाम बालूमाथ से चंदवा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कुजरी गांव के पास बारिश में एक विशालकाय पेड़ जड़ से कमजोर होकर सड़क पर गिर गया और बाइक सवार भाई उसकी चपेट में आ गये. इसमें राहूल का भाई सुधीर तुरी घायल हो गया. सुधीर को रिम्स रेफर कर दिया गया है
Next Story