झारखंड
Latehar: 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, गया खपाने की थी तैयारी
Tara Tandi
30 May 2025 5:48 PM IST

x
Latehar लातेहार : लातेहार पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के लुकईया मोड़ के पास पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गांजा को बिहार के गया जिले में खपाने की तैयारी थी.
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा के लुकइया मोड़ के पास लाल और सफेद रंग की दो कारें संदिग्ध हालात में खड़ी हैं. सफेद कार में मौजूद लोग पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. जबकि लाल कार में गांजा छिपाया गया हैं, जिसे बिहार के गया जिले तक पहुंचाने की योजना है.
इस सूचना पर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अरविंद कुमार की अगुवाई में विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गयी. दोनों कारों की तलाशी लेने पर 30 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचाव औरंगाबाद के हिमांशु कुमार उर्फ मनीष, गया के हिमांशु कुमार उर्फ प्रशांत और शुभम के रूप में हुई है.
पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल भी जब्त किए हैं. छापेमारी में एसडीपीओ अरविंद कुमार के अलावा चंदवा थाना पुलिस बल के जवान शामिल थे.
TagsLatehar 30 किलो गांजातीन तस्कर गिरफ्तारगया खपाने तैयारीLatehar 30 kg ganjathree smugglers arrestedpreparations being made to sell it in Gayaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





