झारखंड
Latehar: दुकानो में लगातार हो रही चोरी, पुलिस से सुरक्षा की मांग रखी
Tara Tandi
17 July 2025 5:57 PM IST

x
Latehar लातेहार : जिला मुख्यालय के पानी टंकी के पास अवस्थित रूपम ज्वेलर्स में 15 जुलाई की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़ कर चोरी कर ली थी. प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गयी है. इस संबंध में प्रतिष्ठान के संचालक नरेश सोनी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि रात के तरीबन 12.10 बजे तीन चोर दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुसे. लॉकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला. चोर काउंटर से चांदी के आभूषण व 50 हजार रूपये नगद ले कर फरार हो गये.
सीसीटीवी में चोरों को दुकान में लगे शटर का ताला तोड़ते और अंदर प्रवेश करते देखा जा सकता है. चोरी की इस घटना से स्वर्णकारों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है. स्वर्णकारों का कहना है कि आये दिन स्वर्णकारों के दुकान व प्रतिष्ठान में चोरी हो रही है. पिछले नौ अप्रैल को शहर के बाजारटांड़ पुल के पास दिन दहाड़े चोरों ने मां शक्ति ज्वेलर्स के कांउटर में रखे आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गये थे और यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हुई थी.
इसके बाद स्वर्णकार संघ ने घटना के विरोध में संघ के अध्यक्ष नारायण सोनी के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक व तत्कालीन सदर थाना प्रभारी से मुलाकात कर चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी व आभूषणों की बरामदगी की मांग की थी. स्वर्णकार आशीष सोनी ने कहा कि स्वर्ण आभूषण के दुकानों में आये दिन चोरी हो रही है. उन्होंने स्वर्णकारों को सुरक्षा देने एवं रात में गश्त लगाने की मांग की है.
TagsLatehar दुकानो लगातार चोरीपुलिस सुरक्षामांग रखीContinuous thefts in shops in Lateharpolice protectiondemand madeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





