
x
Latehar लातेहार : लातेहार पुलिस ने छापामारी कर महुआडांड़ थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर मुख्य मार्ग किनारे स्थित विजय प्रसाद की किराना दुकान से 270 ग्राम गांजा बरामद किया है. छापामारी गुरुवार की शाम महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्वे में की गयी. पुलिस ने मौके पर दुकानदार विजय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया. उसे शुक्रवार को जेल भेजा गया. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजू होटल के बगल में विजय किराना दुकान में गांजा बेचा जाता है.
इसके बाद बीडीओ संतोष कुमार बैठा की मौजूदगी में दुकान में छापेमारी की गयी. इस दौरान 270 ग्राम गांजा एवं 17 पीस गांजा पीने वाला परफेक्ट रोल बरामद किया गया. आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लातेहार जेल भेजा गया. छापामारी में एसआई इंद्रदेव रजवार, आनंद कुमार रवि, एएसआई उमेश प्रसाद मेहता, आरक्षी गजेन्द्र यादव व सशास्त्र बल के जवान शामिल थे.
TagsLatehar गांजा दुकानदार गिरफ्तारजेल भेजा गयाLatehar ganja shopkeeper arrestedsent to jailजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





