झारखंड
Latehar: पुलिस ने मजदूर की हत्या करने के मामले में चार को भेजा जेल
Tara Tandi
11 March 2025 1:55 PM IST

x
Latehar लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में पिछली शनिवार की रात बकरी चोरी के आरोप में एक मजदूर सलीम खान (40) की हत्या पीट-पीट कर कर दी गयी थी. मजदूर मध्यप्रदेश का रहने वाला था और तीन महीने पहले ही लातेहार के गोवा गांव में एक ईंट भठ्ठा में काम करने आया था. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों में विनोख सिंह (40), कमलेश सिंह (35), अखिलेश सिंह (33) व अमरेश सिंह (30) पिता देवकी सिंह का नाम शामिल है.
चारों गोवा गांव के रहने वाले हैं और आपस में सगे भाई हैं. इस मामले में सदर थाना में थाना कांड संख्या 51/25 बीएनएस की धारा 103(1)/ 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि बकरी चोरी मामले में एमपी के एक मजदूर को ग्रामीणों की पिटाई से उनकी मौत हो गई थी. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
TagsLatehar पुलिस मजदूरहत्या मामलेचार भेजा जेलLatehar police workermurder casefour sent to jailजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





